Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शराब पिलाकर पति का गला घोंटा, लाश डेम में बहाकर घर लौट गए। बच्ची ने खोला राज, 3 आरोपी गिरफ़्तार

 TODAY छत्तीसगढ़  / राजनांदगांव / जिले में अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए डोंगरगढ़ में ढारा गांव से लगे डंगबोरा डेम के पास ले जाकर फेंक दिया था। एक 11 साल की बच्ची की शिनाख्त के आधार पर इस हत्याकांड का मामला खुला। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 3 लोगों को हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गत 13 जून को जब मृतक का शव मिला तो अखबार में फोटो देख देवकट्‌टा गांव की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची ने शिनाख्त की। बताया कि शव उसके गांव के अमर लाल खेलकर (29) का है। पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल व टावर की लोकेशन चेक की तो पता चला कि वारदात में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

अमर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 जून को रमेश चतुर्वेदी की गाड़ी चलाने के नाम पर वह घर से निकला था। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। रमेश से परिजनों ने पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने रमेश चतुर्वेदी को बफरा जालबांधा से हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अमर की पत्नी लीजा के साजिश रचने की जानकारी दी।

रमेश ने पुलिस को बताया कि अमर की पत्नी लीजा के साथ उसके अवैध संबध हैं। अमर लाल खेलकर को 7 जून को ही शराब पिलाने के बहाने वह डंगबोरा डेम के पास नहर नाली के समीप ले गया। वहां लीजा और एक अन्य आरोपी संतु बर्मन के साथ मिलकर अमर का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल जब्त कर लिए हैं।  

                                                  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा