Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सरकार ढाई साल की उपलब्धि बताना छोड़ घर-घर शराब पहुँचा रही - भाजयुमो


TODAY छत्तीसगढ़ बिलासपुर / कांग्रेस सरकार की अराजकता के ढाई साल पूर्ण होने पर उनकी वादाखिलाफी और असफलता को उजागर करने के लिए आज युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के द्वारा वार्ड नं 32 पुराना 21 इमलीपारा में वार्डवासियों से मिलकर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किये गए वादा खिलाफी को उजागर किये। 

दक्षिण मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक ने बताया कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण हो चुके हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसी भी वादा को पूरा नहीं किया  है। सरकार घर-घर शराब पहुंचा रही हैं, वहीं युवाओ को बेरोजगारी भत्ता 2500 देने का वादा सरकार ने किया था वो भी वादा ही रह गया। धरातल पर किसी भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। कांग्रेस के ऐसे झूठे वादों को युवा मोर्चा  घर-घर  जाकर लोगों के बीच सरकार के झूठे वायदों का कच्चा चिठ्ठा खोल रही है।  

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे इस अभियान में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, दक्षिण मंडल के प्रभारी मनीष अग्रवाल,  मंडल की पूर्व महिला अध्यक्ष संध्या चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जा कर कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल से जनमानस को अवगत कराया जिसमें  मंडल महामंत्री अमित तिवारी जिला के कार्यकारिणी सदस्य वैभव जयसवाल वार्ड प्रभारी जगदीश साहू किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कश्यप युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल देवेश खत्री महामंत्री अभिषेक राज साहिल कश्यप  जक्की खान विजय चंदेल अमन ताम्रकार, सी.ए.अंकित गुप्ता रवि साहू मुस्ताक मेमन  तरुण धुरू अखिलेश यादव चिंटू गुप्ता तनुज वोहरा आयुष मेहता आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

                                               
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा