Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

SUNDAY UNLOCK : अब रविवार को दोपहर तक सब कुछ मिलेगा, देखिये कहाँ होगी पाबंदी


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / कलेक्टर सौरभ कुमार ने रविवार अनलॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। अब तक हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहता था। मगर अब नए आदेश के बाद दोपहर दो बजे तक रविवार के दिन सब कुछ आम दिनों की तरह खुलेगा। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद से लॉकडाउन के नियम का पालन करना होगा। रविवार के दिन शाम 7 बजे तक ब्यूटी पार्लर और सैलून को खुला रखने की छूट दी गई है। 

रविवार के दिन ये खुलेंगे -

दुकानें, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्पलेक्स खुलेंगे। पान बीड़ी, सिगरेट के ठेले गुमटी, गुपचुप, चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की दुकानें खुलेंगी। सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल और सब्जी की मंडी, अनाज के सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे। शहर में सभी तरह के शोरूम, क्लब, शराब की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे। रात 10 बजे तक होटल या रेस्टोरेंट से अब ऑनलाइन पार्सल के अलावा, काउंटर से पार्सल भी लिया जा सकेगा। दोपहर दो बजे तक सीटिंग कैपेसिटी के 50 प्रतिशत लोग यहां बैठकर खा सकेंगे। शाम 7 बजे तक ब्यूटी पार्लर और सेलून खुले रहेंगे।

ये अब भी बंद रहेंगे - 

रायपुर शहर के स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर बंद रहेंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे। सभी प्रकार के सभा जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध होगा सभी रिसोर्ट, धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जैसे रायपुर का मुक्तांगन, जंगल सफारी अब भी आम लोगों के लिए बंद ही रहेंगे। 


                                                 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा