Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कार और ट्रक भिड़ी, ढ़ाबे से खाना खाकर घर लौट रहा परिवार कार में फंसा

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / अभनपुर मार्ग में ग्राम निमोरा के पास बीती रात एक ट्रक और अल्टो कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे पति- पत्नी को बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्क्त करनी पड़ी जबकि कार में सवार दो बच्चों को घटना के तुरंत बाद ही सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 जानकारी के मुताबिक़ कार सवार रायपुरा निवासी आशुतोष योगी अपनी पत्नी पिंकी और दो बच्चो के साथ बीती रात अभनपुर मार्ग पर स्थित एक ढाबे में भोजन के लिए गया था, वहां से लौटते वक्त ग्राम निमोरा तिराहे पर आशुतोष की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त वाहन की रफ्तार अधिक होने से कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आशुतोष और उनकी पत्नी घंटों वाहन में फंसे रहे जबकि कुछ लोगों की मदद से दोनों बच्चों को कुछ ही देर बाद बाहर निकाल लिया गया था। बताया जा रहा है कि घायल कार चालक आशुतोष  मंत्रालय में आईटी विभाग में पदस्थ हैं।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा