Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Election Rehearsal : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली पहुंचें, पार्टी अध्यक्ष के साथ होगी बैठक


TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली पहुँच गए । उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ एक बैठक में शामिल होना है। पार्टी उपाध्यक्षों के साथ यह बैठक आज शाम को होनी है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव संभावित हैं। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में 2023 में चुनाव होने हैं। यह बैठक उसी संदर्भ में बुलाई गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले डॉ. रमन सिंह ने कहा, उन राज्यों में जहां अगले दो ढाई साल में चुनाव हैं वहां की स्थितियों पर चर्चा होनी है। उन्होंने बताया, इस बैठक में पार्टी की अगली कार्ययोजना पर भी बात होगी। इसमें सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों से चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होनी है। बैठक करीब 3-4 घंटे चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इससे पहले राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में इन विषयों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ अध्यक्ष की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा छिड़ी हुई है। बताया जा रहा है, मंत्रिमंडल विस्तार प्रधानमंत्री का क्षेत्र है, इसलिए इस बैठक में इसको लेकर कोई ऐसी चर्चा प्रस्तावित नहीं है, लेकिन उपाध्यक्षों की दिल्ली में जुटने से कोई नया मोड़ भी साबित हो सकती है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा