Slider

Naxal Encounter : 3 महिला माओवादी समेत 6 नक्सली ढ़ेर, सर्चिंग जारी


TODAY छत्तीसगढ़  / दोरनापाल / छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में 3 महिला सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें नक्सली लीडर सांदे गंगैया उर्फ डॉ. अशोक और देभा माधी उर्फ रानादेव भी शामिल हैं। मारी गई एक महिला नक्सली छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जवानों ने मौके से कई हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग कर रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि अभी और भी शव मिल सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक, विशाखापट्नम में मांपा क्षेत्र के थीगलमेट्‌टा जंगल में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान आज सुबह कोय्यरू क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया तो DCM स्तर के दो कैडर सहित 6 नक्सलियों के शव मिले हैं। जवानों ने AK-1, SLR-1, करबाइन-1, 303 राइफल-3, तमंचा-1 बरामद किया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सारे जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें तेलंगाना निवासी सांदे गंगैया उर्फ डॉ. अशोक, कालीमेला, ओडिशा निवासी देभा माधी उर्फ अर्जुन उर्फ रानादेव, विशाखापट्नम निवासी ललिता, छत्तीसगढ़ निवासी पैइके शामिल हैं। जबकि एक महिला और एक पुरूष नक्सली की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़-ओडिसा Border :  जवानों पर नक्सली हमला, जवाबी फायरिंग में मैदान छोड़कर भागे 

छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर भी मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सर्चिंग पर निकले जवानों पर जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग की। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली वहां से भाग निकले। मौके से जवानों ने इंसास राइफल, गोलियां, IED बनाने का सामान सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया था। मुठभेड़ ओडिशा के मलकानगिरी और कोरापुट जिले के सीमावर्ती जंगल में हुई।

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com