Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुप्रीम कोर्ट : आसाराम की अंतरिम ज़मानत याचिका खारिज, आयुर्वेदिक इलाज के मामले की होगी सुनवाई


TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट  ने आसाराम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. वहीं आसाराम के ऋषिकेश में इलाज के लिए आयुर्वेदिक संस्थान भेजने की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गई है. आसाराम को ऋषिकेश के आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. 

                                         

इससे पहले राजस्‍थान हाईकोर्ट ने भी रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. आसाराम की ओर से स्‍वास्‍थ्‍य के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की गई थी. बीते दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद आसाराम को एम्‍स में भर्ती कराया गया था. आसाराम इलाज के कुछ ही दिनों बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था. बता दें कि आसाराम एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा