Slider

Chhattisgarh : विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव मूर्ति का निधन, कोरोना संक्रमण से लड़ रहे थे

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के अपर सचिव जीएस मूर्ति का शुक्रवार को प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। श्री मूर्ति पिछले कुछ दिनों से कोराना से संक्रमित थे एवं उनका प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। उनकी बेटी, दामाद एवं उनके छोटे भाई पेशे से चिकित्सक है एवं उनके मार्गदर्शन में उनका वहां उपचार चल रहा था। लम्बे उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ एवं श्री मूर्ति शुक्रवार की सुबह जीवन की जंग हार गए । 

श्री मूर्ति के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे ने भी श्री मूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जीएस मूर्ति का कल शनिवार को 5 जून पूर्वान्ह: 11.30 बजे रायपुर के महादेव घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें की मध्यप्रदेश से विभाजन के समय श्री मूर्ति छत्तीसगढ़ आये थे।  

                                           
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com