Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मंत्री की रिश्तेदार का क़त्ल, निर्वस्त्र लाश के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे


 TODAY छत्तीसगढ़  / डौंडी लोहारा / बालोद जिले के डौंडी लोहारा पुलिस स्टेशन इलाके के कोसमी गांव में शनिवार की सुबह अचानक अफरा -तफरी का माहौल देखकर आस-पास के सन्न रह गए। गाँव के भीतर जुटी भीड़ के बीच पुलिस की छानबीन दरअसल हत्या के एक अनसुलझे पहलू को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। गाँव में एक घर के भीतर एक महिला का शव पड़ा था, जिसके हाथ-पाँव रस्सियों से बंधे हुए थे और शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। जाहिर है क़ातिल ने कत्ल से पहले महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की होगी। पुलिस हत्या के अनसुलझे पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में पुलिस कसरत कर रही है वह छत्तीसगढ़ राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया की रिश्तेदार है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका हेमेश्वरी के घर पर काम करने वाली महिला रोज की तरह शनिवार की सुबह भी काम पर आई मगर दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। शक होने पर ग्रामीणों ने डौंडी लोहारा थाने को खबर दी। पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर हत्या का राज खुला। फौरन मौके पर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, डॉग स्कवॉड की टीम, एएसपी डीआर पोर्ते और सीएसपी अलीम खान समेत आस-पास के थानों की टीम भी पहुंची।

डौंडी लोहारा पुलिस को शुरूआती जांच में मृतका हेमेश्वरी नायक के घर के पास लगे बिजली के खंभे में पैर के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला शख्स उसी बिजली के खम्भे के सहारे पहले छत पर पहुंचा फिर सीढ़ियों के जरिये हेमेश्वरी के घर में घुसा । अंधे कत्ल की तफ्तीश में जुटी पुलिस मौका-ऐ-वारदात पर ऐसे कई एंगल को आधार मानकर वारदात की विवेचना कर रही है ताकि जल्द से जल्द कातिल के गिरेबाँ तक वो हाथ पहुंचा सके। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर जानकारियां जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना को आस-पास के किसी ग्रामीण ने ही अंजाम दिया है। का ही इस वारदात के पीछे हाथ हो सकता है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को मृतका के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 47 साल की हेमेश्वरी कोसमी के घर में अकेली ही रहती थी। हेमेश्वरी शिक्षक थी वो पास के सेमरडीह गांव की माध्यमिक शाला में पदस्थ थी। उसने शादी नहीं की थी। परिवार में उसके माता-पिता और भाई का निधन हो चुका है। उसकी एक भाभी है जो शिक्षिका है और वो भिलाई में रहती है।  पुलिस को गांव वालों ने बताया कि मृतिका का ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार था, गाँव में भी उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।  

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा