Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बुरे फंसे दिग्गी राजा, काश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली करेंगे। क्लब हाऊस चैट जारी कर भाजपा ने घेरा

TODAY छत्तीसगढ़  / दिल्ली /  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। खास बात ये है कि दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद था। इस सनसनीखेज ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यही तो पाकिस्तान चाहता है।

 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था। 

यही तो पाकिस्तान चाहता है - 

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ''क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में ? यही तो पाकिस्तान चाहता है...।''

गिरिराज सिंह बोले- पाकिस्तान है कांग्रेस का पहला प्यार

क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।''


                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा