Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डीजल - पेट्रोल की कीमतों को लेकर कांग्रेस पेट्रोल पम्पों के सामने कल धरना देगी


  TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर क  11 जून को महंगाई के खिलाफ एक बार फिर से प्रर्दशन किया जाएगा। डीजल-पेट्रोल के बेतहाशा बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल पंपों के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ छत्तीसगढ़ के समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पेट्रोल पंपों के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे । यह विरोध प्रतीकात्मक विरोध होगा, विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी स्थानीय विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी और समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।यह धरना प्रदर्शन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार करने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिया गया है। धरना प्रदर्शन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

                                          
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा