Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व गृहमंत्री को पता ही नहीं चला कब उनके कार्ड से विदेश में शॉपिंग हो गई, पुलिस थाना में शिकायत दर्ज


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / साइबर अपराध के मास्टरमाइंड लोगों ने इस बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम से 45 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली है । पूर्व गृहमंत्री नेताम के एक साल से ब्लॉक क्रेडिट कार्ड से विदेश में शॉपिंग की गई है। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की ख़बर उन्हें मोबाइल फोन पर पैसों के ट्रांजेक्शन का मैसेज आने के बाद लगी। ठगी का शिकार हो चुके राज्य सभा सांसद ने बैंक से रुपयों के लेन-देन का लेखा जोखा माँगा हैं।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस मामले की रिपोर्ट पूर्व मंत्री द्वारा तेलीबांधा थाने में दर्ज करवाई गई है, पुलिस ने  अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। तेलीबांधा टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि मौलश्री विहार निवासी राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के नाम पर स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड था। कार्ड की वैधता 2020 में समाप्त हो गई। कार्ड ब्लॉक हो गया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कार्ड नष्ट कर दिया। दोबारा नया कार्ड लेकर सेवा शुरू नहीं की। इसके बावजूद 24 फरवरी को उनके फोन पर 45 हजार रुपए खाते से निकलने का मैसेज आया। मोबाइल पर मैसेज देखकर उन्होंने बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली। बैंक वालों ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 508.92 डाॅलर शॉपिंग की गई, जबकि सांसद ने कार्ड चालू ही नहीं कराया है। उनसे पास कार्ड की बंद सेवा शुरू करने कोई फोन भी नहीं आया। उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सायबर सेल को केस सौंप दिया गया है। सेल की टीम जांच कर रही है कि कार्ड की सेवा कैसे शुरू हो गई और किसने पैसा निकाला है। 

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा