Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर : क्लोन चेक के जरिए खाते से निकाले गए 27 लाख 19 हजार 626 रुपये ट्रस्ट के खाते में जमा

TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर। महामाया ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक द्वारा निकाली गई पूरी रकम 27 लाख 19 हजार 626 रुपए मंदिर ट्रस्ट के खाते में वापस मिली। यह जानकारी देते हुए महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष  श्री आशीष सिंह ठाकुर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सुनील संथालिया ने बताया कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर का स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा रतनपुर के खाते से क्लोन चेक द्वारा निकाली गई रकम मंदिर ट्रस्ट के खाते में वापस मिला ।

 दिनांक 26 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच अलग अलग तिथियों को क्लोन चेक बनाकर म  कुलराशि 27 19 626 सताइस लाख उन्नीस हजार छः सौ छब्बीस रूपये की निकाल ली गई थी । मंदिर ट्रस्ट द्वारा दिनांक 16 मार्च 2021 को स्टेटमेंन्ट का मिलान करने पर रकम निकाले जाने की शिकायत बैंक प्रबन्धन में किया गया तथा दिनांक 21 मार्च 2021 को रतनपुर थाना में विधिवत् एफ आई आर कराया गया था । जबकि खाते में जिन चेक नंबरों से रकम भुगतान हुआ है सभी मूल चेक बिना उपयोग मंदिर ट्रस्ट के पास सुरक्षित रखा था फिर भी क्लोन चेक द्वारा मुम्बई के अलग अलग बैंकों से अलग अलग खाते में रकम ट्राॅसफर कराया गया था । इनमें से 3 लाख 15 हजार 500 रूपये  की राशि अप्रेल में ही ट्रस्ट के खाते में बैंक प्रबन्धन द्वारा जमा कराया जा चुका है शेष पाॅच चेकों की राशि 24 लाख 4 हजार 626 रूपये गुरुवार को ट्रस्ट को वापस मिल गया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

                                              
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा