Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मातम में शरीक होकर घर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 महिलाओं की मौके पर मौत।


TODAY छत्तीसगढ़  / गरियाबंद / सड़क पर बेलगाम रफ़्तार का कहर शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर बड़े हादसे की तस्वीर सामने लेकर आया। गरियाबंद मुख्य मार्ग पर बीती रात सड़क पर दौड़ती एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की पांच महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । वही चालक समेत 6 लोगों को गंभीर चोट आईं हैं।  बताया जा रहा है कि कार में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

गरियाबंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने प्रारम्भिक विवेचना के बाद बताया कि सड़क हादसे का शिकार बना परिवार जिले के मालगांव का रहने वाला है।  एक रिश्तेदार की मौत की सुचना पर शनिवार को मारुती वैन में 12 लोग सवार होकर अभनपुर गए थे, वहां पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के सभी सदस्य देर रात घर मालगांव लौट रहे थे कि कोपरा मोड़ के पास कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है की कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से वो पेड़ से टकराने के बाद उसी में फंसी रह गई। 

किसी तरह  घटना की जानकारी पांडुका थाने में दी गई।  सूचना के बाद हाइवे की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कार में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार के पिछले हिस्से में बैठी महिलाओं को सर में गंभीर चोट थी जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत और चालाक समेत घायल 6 लोगों की ख़बर से गाँव सन्नाटा पसर गया। जानकारी के मुताबिक कार में एक 13 साल की बच्ची भी सवार थी जिसे मामूली चोटें आई हैं। 

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा