
TODAY छत्तीसगढ़ / कोलकाता / तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां गर्भवती हैं। उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सामने आई है जिसके बाद अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लग गई है। नुसरत को लेकर चल रही रिपोर्टों के मुताबिक, वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उनके पति निखिल जैन को इस खबर की जानकारी नहीं है। निखिल ने साफ कहा है कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं।खुद निखिल ने यह बात कही है कि नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है।
LATEST NEWS
सांसद नुसरत जहां की बेबी बंप के साथ पहली फोटो वायरल
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
जून 12, 2021
क्या है मामला ? नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी साल 2019 में धूमधाम से तुर्की में हुई थी। हाल ही में नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। रोजाना इस मामले में एक नई कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। एक दूसरे के खिलाफ दोनों की बयानबाजी जारी है। ऐसे में यह खबर इस मामले में नया मोड़ ला सकती है।

