Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

याद किये गए भारत रत्न स्व. राजीव गांधी

 

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर /  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि के मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा के पदाधिकारियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस ख़ास मौके पर जरूरतमंद करीब 100 ग़रीब परिवारों को राशन सामग्री वितरण किया।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


यह भी पढ़े हमारे यहाँ मूर्खो की एक रेहड़ी तैयार की गई है, जो दिन रात अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों को गाली देने और कोसने में लगी रहती है । यह ट्रोल रेहड़ी कभी भी विरासत को सम्मान से देखना सीख नही पाई ।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी सूचना-संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। स्वर्गीय राजीव जी ने युवाओं को मताधिकार प्रदान किया। आज उनकी पुण्य तिथी पर हम सब उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। 

ख़बर ये भी है - पार्टी जहां एक तरफ पंजाब और राजस्थान में अंदरूनी कलह में जूझ रही है, वहीं यूपीए के घटकदल भी पार्टी को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।  

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, ज़िला युवा कांग्रेस सचिव सत्यनारायण सर्वे, विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव अक्षय नवरंग, त्रिलोकि वर्मा, सूरज कश्यप, दिनेश यादव, संजय आइलसिंघानी, दादूराम साहू, राकेश सोनी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा