Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हार्ट अटैक से शक्राजीत की मौत, कोरोना संक्रमण के बाद बिगड़ी थी तबियत, सीएम ने जताया शोक

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. शक्राजीत नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है.
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक की आज कोरोना से मौत हो गयी। वो रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रायगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे शक्राजीत नायक को करीब एक महीने पहले कोरोना हुआ था, जिसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के मुताबिक आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, डाक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शक्राजीत नायक के बेटे प्रकाश नायक अभी रायगढ़ के विधायक हैं। शक्राजीत नायक 2001 से 2003 तक अजीत जोगी की कैबिनेट में सिंचाई मंत्री थे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा