Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कस्टडी से भागे संदेही को दबंग पुलिस ने खूब तलाशा, आज उसकी लाश मिली

क्या पुलिस की पकड़ से भागे उस युवक की मौत के बाद विभागीय अधिकारी उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जिम्मेदारी तय करेंगे या मामला मर्ग विवेचना के बाद खात्मे में डाल दिया जाएगा ?   
 TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर / बिलासपुर का तोरवा थाना और वहां का कर्तव्यनिष्ठ स्टाफ पिछले तीन दिनों से सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल तोरवा पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया, वो संदेही युवक पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हो गया। तोरवा पुलिस ने फरार युवक की काफी तलाश की मगर वो नहीं मिला। शनिवार की सुबह पुलिस को तोरवा चेक डैम में एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली, मौक़ा-मुआयना करने पहुंची तोरवा पुलिस के सामने उसी युवक की लाश पड़ी थी जो उनकी कस्टडी से भागा था। 

इस पुरे मामले का गंभीर पहलु ये है कि एक युवक संदेह के आधार पर पकड़कर थाने लाया जाता है, वो पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने में कामयाब भी होता है और दो दिन बाद उसकी लाश पानी में किनारे पर तैरती मिलती है। ऐसे गंभीर मामले और गैर जिम्मेदाराना तरीके से ड्यूटी करने वालों खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाही ना किया जाना भी चर्चा का विषय है।  पुलिस कस्टडी से भागे संदेही युवक की हत्या हुई या उसकी मौत के पीछे कुछ दूसरे कारण हैं फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। यहां एक सवाल यह भी बनता है कि क्या पुलिस की पकड़ से भागे उस युवक की मौत के बाद विभागीय अधिकारी उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जिम्मेदारी तय करेंगे या मामला मर्ग विवेचना के बाद खात्मे में डाल दिया जाएगा ?   

आपको बताते चलें कि 27 मई को चोरी की अलग-अलग तीन वारदात में शामिल होने के सन्देह में तोरवा पुलिस ने देवरीडीह निवासी शनि मरकाम को हिरासत में लिया। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक़ तोरवा पुलिस देवरीडीह निवासी शनि मरकाम से इलाके में हुई कई चोरियों की जानकारी उगलवाना चाहती थी। पुलिस ने शनि की हिरासत को गिरफ्तारी में अभी तब्दील नहीं किया था।  

तोरवा पुलिस ने शनि मरकाम की लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्डम के लिए शव जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्डम रिपोर्ट को आधार मानकर पुलिस आगे की कार्रवाही तय करेगी कि शनि मरकाम ने आत्महत्या की या उसकी किसी ने हत्या कर दी ? 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा