Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उड़ान भरने में अक्षम उल्लू अब विभाग की देखरेख में

TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ में बुधवार की देर शाम एक उल्लू का बच्चा सिविल लाइन रोड में देखा गया ,जो उड़ने में असमर्थ था । ऐसे में क्षेत्र के लोगो ने उसे देख तत्काल मामले की जानकारी जिले के वनमंडलाधिकारी को दी। जिले के जिम्मेदार अधिकारी के निर्देश पर उल्लू के बच्चे की देखभाल की जा रही है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम करीब सात बजे सिविल लाइन रोड पर एक उल्लू देखा गया। क्षेत्रवासियों ने काफी देर तक उस पर नजर रखा तो उन्हें अहसास हुआ कि उल्लू उड़ नही पा रहा है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना डीएफओ एआर बंजारे को दी। निर्देश के बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू को चिकित्सक दिनेश पटेल के पास ले जाया गया । चिकित्सक के मुताबिक उल्लू का बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है, चूँकि अभी वो दो माह का है इस कारण उड़ान  भरने में अक्षम है।   
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा