TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 10 दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर बालोद जिले के राजाराव पठार और बलौदाबाजार जिले के सोनाखान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.20 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे बालोद जिले के राजाराव पठार (विकासखंड गुरुर) पहुंचेंगे और वहां अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित वीर मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार जिले के सोनाखान (विकासखंड कसडोल) पहुंचकर शहादत एवं श्रद्धांजलि दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम के समीप मड़वा सरहद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण करने के बाद शाम 4.35 बजे रायपुर लौट आएंगे। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में CM होंगे शामिल
सत्यप्रकाश पांडेय
TCG
News
सोमवार, दिसंबर 09, 2019
TCG
News
सोमवार, दिसंबर 09, 2019
