Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ख़ून चढ़ाते ही गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का आरोप संक्रमित खून चढाने से हुई मौत

TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला की खून चढ़ाने के कुछ देर तबियत बिगड़ी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल कर्मियों पर संक्रमित ब्लड चढ़ाने का अरोप लगाते हुए वार्ड में करीब आधे घंटे तक हंगामा करते रहे। मामले की सूचना पर तारबाहर पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद परिजनों को समझाइश देकर शांत करवाया गया ।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
जिला अस्पताल में 11 दिसम्बर को चकरभाठा में रहने वाली रानी यादव को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। 12 दिसम्बर को डॉक्टर ने महिला के शरीर में खून की कमी होने की जानकारी दी। रानी के पति अजय यादव ने जिला अस्पताल से दूसरे ब्लड ग्रुप का खून देकर एक्सचेंज में भर्ती महिला के ग्रुप का खून लिया। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को स्टाफ नर्स ने उपलब्ध खून चढ़ाया, खून चढाने के कुछ ही देर बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। डयूटी में मौजूद अस्पताल कर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला की मौत हो गई।  महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप लगाकर खूब हंगामा मचाया ।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा