Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ATR का बाघ पर्यटक के कैमरे में हुआ कैद

बाघ की यह तस्वीर सांकेतिक है, पर्यटक द्वारा खींची गई तस्वीर नीचे देखिये 
TODAY छत्तीसगढ़  / बाघ प्रेमियों के लिए ये खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी, राज्य के अचानकमार टाईगर रिजर्व में सोमवार की शाम सफारी पर निकले बिलासपुर के पर्यटक हीरोज़ बागड़े को न सिर्फ टाइगर के दीदार हुए बल्कि उन्होंने उसे तस्वीर की शक्ल में कैमरे में कैद भी कर लिया। मोबाइल कैमरे से उतारी गई बाघ की इस तस्वीर ने उन लोगों के संशय को थोड़ी राहत देने का काम किया होगा जिनका स्पष्ट रूप से यह मानना है की एटीआर में बाघ है ही नहीं। बिलासपुर के हीरोज बागड़े शायद पहले ऐसे टूरिस्ट होंगे जिन्होंने एटीआर के बाघ को आँखों के अलावा कैमरे में कैद कर लिया।
 हालांकि यू ट्यूब पर Help World चैनल ने वर्ष 2016 में एटीआर के भीतर बाघ भ्रमण का एक वीडियो अपलोड  कर रखा है।   TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
                                                 
  इधर छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में पांच साल पहले 28 बाघ होने का दावा किया गया था। 2018 की गणना में यह मात्र 11 बाघ पाए गए। राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की रिपोर्ट आने के बादराष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग के अधिकारी यह नहीं बता पा रहे कि अचानकमार टाइगर रिजर्व से 12 बाघ कहां गायब हो गए है। जबकि 2014 की गणना में यहां सबसे अधिक 28 बाघ के होने का दावा किया गया था। लेकिन, 2018 की गणना में यहां मात्र 11 बाघ ही मिलने का दावा किया गया है।                                                                 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा