Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बलात्कारियों को 6 महीने में फांसी का कानून बने - स्वाति, आमरण अनशन आज से

TODAY छत्तीसगढ़  / हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने बीते बुधवार को 26 साल की पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला ने पूरे देश में बवाल मचा दिया है। ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि वे आरोपियों को सजा दिलाने के लिए आमरण अनशन करेंगी।

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'बहुत हो गया! नन्ही 6 साल की बेटी और हैदराबाद रेप पीड़िता की चीख़ें मुझे 2 मिनट बैठने नही दे रही। रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो -इस क़ानून को लागू करवाने के लिए मैं कल से जंतर मंतर पे आमरण अनशन पे बैठ रही हूं। तब तक अनशन करूंगी जब तक महिलाओ को सुरक्षा की गैरंटी न मिलती!' TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों के कबूलनामे और एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर, यह पता चला है कि चारों आरोपी अपराध में शामिल थे। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने पत्रकारों से कहा कि चार आरोपियों ने बुधवार की शाम छह बजे पीड़िता को अपना दोपहिया वाहन शमशाबाद के तोंदुपल्ली टोलगेट में पार्क करते हुए देखा, उसी समय सभी ने अपराध करने की योजना बनाई थी। अपनी योजना के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर पीड़िता की स्कूटी के पिछले टायर से हवा निकाल दी और उस समय सभी आरोपी नशे में थे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा