Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सीएसपी को गोली मारने की धमकी देने वाला जेल भेजा गया

TODAY छत्तीसगढ़ / राजधानी रायपुर के एक सीएसपी को धमकाने और गाली गलौच करने के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि वह आदतन अपराधी है और सरकारी अफसरों के साथ धमकी-चमकी और जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसके खिलाफ जगदलपुर में भी ऐसे ही दो शिकायतों पर अपराध दर्ज है। पुलिस ने आरोपी मनीष तिवारी को मुंबई से पकड़ा है।
आजाद चौक सीएसपी नसर सिद्दीकी को पिछले दिनों गोली से मारने की धमकी मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मनीष तिवारी मुम्बई में गार्ड की नौकरी करता है। वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके मोबाइल से अधिकारियों और नेताओं के मोबाइल नंबर मिले हैं। उसने हाल ही में रायपुर जेल प्रहरी को लैंडलाइन में फोन कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा वह जगदलपुर के एसडीएम के साथ भी ऐसा कर चुका है।
सीएसपी नसर सिद्दीक़ी को 28 नवंबर के दिन फोन पर अभद्रता से बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी,  जिसके शिकायत कोतवाली थाने में की गई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी  ने बताया कि आरोपी  ने पिछले 1 साल में उसने बहुत लोगों को फोन करके अश्लील गाली गलौच कर धमकी दे चुका है। पुलिस ने फिलहाल उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा