Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महानदी में दो स्कूली बच्चे डूबे, मौत के बाद उठे कई सवाल

TODAY छत्तीसगढ़  / तुमगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को रायपुर से एक अशासकीय स्कूल के बच्चे सिरपुर भ्रमण और पिकनिक मनाने आए थे, इसी दौरान सिरपुर के महानदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। पुष्ट सूत्रों के मुताबिक रायपुर के भारत माता स्कूल के करीब 170 बच्चों को लेकर शिक्षक आज पिकनिक मनाने आए थे। महानदी के किनारे बच्चों को लेकर भ्रमण करने आये शिक्षकों की नज़र से बचकर कुछ बच्चे पानी में मस्ती के लिए पहुँच गए। खेलते-खेलते दो बच्चे कब महानदी के गहराई वाले हिस्से में पहुँच गए किसी को खबर ही नहीं लगी। महानदी में  2 स्कूली बच्चो की मौत की पुष्टी तुमगांव पुलिस ने की है. कुछ लोग यह भी बता रहें हैं कि सिरपुर में घूमने के बाद छात्र नमर्देश्वर मंदिर दर्शन करने से पहले महानदी में नहाने के लिए उतरे और डूबने लगे। मृतक छात्र का नाम अमन शुक्ला और सुखदीप बताया जा रहा है, दोनों छात्र नौंवी के पढ़ने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस पुरे मामले में संस्था की तरफ से साथ गए शिक्षकों की लापरवाही भी उजागर होती है जिसे जांच का बिंदु बनाया जाना चाहिए।   TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा