Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गांधी के देश में गोडसे की महिमा मंडित बर्दास्त नही

TODAY छत्तीसगढ़  / भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर संसद में गोडसे को देशभक्त बताया है। जिसकी वजह से सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने उसके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि प्रज्ञा ठाकुर शुरू से ही हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त रही है। उसी धारा में वो गिरफ्तार भी हुई थी। इस समय जमानत पर बाहर है। वो हमेशा से गोडसे के पक्ष में बात करती रही है। अब भाजपा को और ख़ास कर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसके साथ है।
एक तरफ वो गाँधी जी की 150 वीं जयंती मना रहे हैं और दूसरी तरफ उनके सांसद गोडसे की तारीफ़ में बात कर रहे हैं वो भी लोकसभा में। भाजपा और उनके नेताओं को स्पष्ट करना होगा कि वो गाँधी के साथ है या गोडसे के साथ। मुँह में गाँधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
अगर वो गांधी जी को सच में मानते हैं। तो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। गांधी के देश में गोडसे महिमा मंडित नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर के भी कहा कि शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें। वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा