[TODAY छत्तीसगढ़] / भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ह्वह्य छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। कांकेर लोकसभा सीट से सांसद विक्रम उसेंडी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धरमलाल कौशिक के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं थीं। बीते गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इसके बाद आज नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदिवासी नेता की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई थी। आदिवासी आरक्षित 29 में 20 से अधिक सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। सांसद रहते अंतागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे पर खुद विक्रम उसेंडी को इस बार हार का सामना करना पड़ा था। चर्चा है कि आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासियों को साधने का प्रयास करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उसेंडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ संगठन के प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर उसेंडी को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कल गुरुवार को राजधानी रायपुर में भाजपा संगठन की अहम बैठक हुई थी। इसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है।