Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

PM अब 'चौकीदार नरेंद्र मोदी', पार्टी के नेताओं समेत कइयों ने कहा 'मैं भी चौकीदार'

[TODAY छत्तीसगढ़] / वर्ष 2014 में 'चायवाला' के बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौकीदार शब्द को भुनाने में जुट गई है। रैलियों में खुद को देश का चौकीदार कहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' विडियो जारी किया था। अब पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ लिया है। ट्विटर पर अब उनका नाम 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गया है। 




पीएम मोदी का यह बदला नाम शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' विडियो आने के बाद से दिख रहा है। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अभी नरेंद्र मोदी ही शो हो रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया है। इसके अलावा जेपी नड्डा, रमन सिंह, पूनम महाजन समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है। 
बीजेपी ने लॉन्च किया था विडियो 
लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत बीजेपी ने एक विडियो लॉन्च किया था। 3.45 मिनट के उस विडियो में ‘मैं भी चौकीदार’ प्रमुख था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तंज ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह अकेले चौकीदार नहीं हैं। उन्होंने लिखा जो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है वह चौकीदार है। मोदी के ट्वीट के बाद कई बीजेपी नेताओं ने भी '#मैंभीचौकीदार' का प्रयोग कर ट्वीट किया। इसके बाद चौकीदार फिर से, मैं भी चौकीदार जैसे हैशटैग टॉप ट्रेंड में दिख रहे हैं। 
बता दें कि बीजेपी की मैं भी चौकीदार विडियो पर कांग्रेस ने तंज भी कसा था। शनिवार को राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके साथ लिखा था, 'रक्षात्मक ट्वीट मिस्टर मोदी! आज आपको अपराधबोध हो रहा है।' राहुल ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें पीएम मोदी के साथ अन्य कई लोग हैं। इनमें बैंक घोटाला कर विदेश भागनेवाले नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या की तस्वीर है। वहीं इसमें गौतम अडानी और अनिल अंबानी भी दिख रहे हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा