Slider

राहुल दौरा : निजी स्कूलों से 500 बसें अधिग्रहित की गयी थीं, हमने लौटा दिया - भूपेश

[TODAY छत्तीसगढ़] / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे अब से कुछ घंटे बाद राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। राहुल गांधी के रायपुर दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने सैकड़ों वाहनों का अधिग्रहण किया है। बस और अन्य वाहनों के अधिग्रहण में कुछ स्कूलों की बसें भी ली गयी थी जिन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर वापस लौटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है की राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश के स्कूली बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा है की निजी स्कूलों से 500 बसें अधिग्रहित की गयी थीं जिन्हें लौटा दिया गया है।
हालांकि रविवार को ही सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी और आरटीओ को निर्देश दिया था कि वो ये सुनिश्चत कर लें कि राहुल गांधी के दौरे का असर बच्चों की पढ़ाई पर न पड़े न ही कोई स्कूल बंद हो। दरअसल, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को भी कल ये ये ख़बर मिली कि कुछ स्कूल से गाड़ियां मंगाई गई है जिसके बाद प्रबंधन ने अपने स्कूल को बंद करने का फैसला किया है। मोहम्मद अकबर ने तुरंत अधिकारियों से इस मामले पर वस्तुस्थिति का पता लगाने को कहा,  अधिकारियों ने ऐसी किसी भी ख़बर से इंकार किया था जबकि आज मुख्यमंत्री स्वयं ये लिख रहें हैं की प्रशासन ने 500 स्कुल बसों को अधिग्रहित किया था। ऐसे में सीएम और विभागीय मंत्री को अधिकारी अलग-अलग रिपोर्टिंग दे रहें हैं।
मुख्यमंत्री ट्वीटर पर पार्टी आलाकमान राहुल गाँधी के आगमन को लेकर उत्साह और कार्यक्रमों के संबंध में भी लिखा है। उन्होंने लिखा है 'कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहें हैं, वाडे के मुताबिक वे किसानों को कर्ज माफ़ी का प्रमाण पत्र बांटेंगे'


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com