Slider

मोटरसाइकिल चोर गिरोह : 9 बाइक ज़ब्त , 4 आरोपी और 6 खरीददार गिरफ्तार

[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी कर खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पकडे गए आरोपियों से नौ मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों के साथ पुलिस ने छह खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। 
सोमवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए तारबाहर पुलिस ने बताया कि शहर और आस-पास के क्षेत्रों  में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की जांच के दौरान पता चला कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश में घूम रहें हैं। इस पर पुलिस की टीम बनाकर घेराबंदी की गई, सूचना के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पकड़ में आये दो युवकों में एक नाबालिग है । पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम गोपी देवांगन बताया। उसने मोटरसाइकिल को कोटा स्टेशन के जीरो गेट के सामने से चोरी किया था। उन्होंने बताया की उन दोनों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ कोटा रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों से मोटरसाइकिल चोरी की है। हिरासत में लिए गए युवकों की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, साथ ही उनके बताने पर पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल और एक नग इंजन बरामद किया है।  पकड़े गए चार आरोपी  गोपी उर्फ गोविंदा पिता राजेंद्र देवांगन, निवासी करगीरोड कोटा, सोमराज पिता मंगतराम करही पारा निरतू एवं दो नाबालिग आरोपी शामिल हैं। इस मामले में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकड़े गए खरीददारों में उत्तम सिंह पिता तारन सिंह, कोटा,  संतोष कुमार बंजारे पिता साधेलाल, कलारतराई, बलदेव निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर, खुरदुर, बाबूलाल मंगेशकर पिता रामसहाय मंगेशकर, मोंहदी, नितेश कुमार टंडन पिता दौलत राम टंडन, गोइंदी और एक नाबालिग है। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com