Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

देहव्यापार : होटल से पकड़ाईं दो युवतियां, बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद

[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर शहर में गर्म गोश्त के सौदागर एक बार फिर सक्रीय हो गए हैं, हांलांकि देह व्यापार के कारोबार से शहर तार सालों से जुड़े हुए हैं। तारबाहर पुलिस ने सोमवार की रात देहव्यापार के लिए बाहर से बुलाई गई दो युवतियों को शहर के एक होटल में पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में उन्हें बुलाने वाले का नाम उजागर होने की संभावना है।
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में देहव्यापार के लिए बाहर से युवतियों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारियों को तारबाहर थाना क्षेत्र के एक होटल में बाहर की दो युवतियों के ठहरने की सूचना मिली। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध होने पर अधिकारियों ने तारबाहर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। रात में तारबाहर ने महिला टीम के साथ होटल में छापामार कर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस को पूछताछ से इस कार्य में लगे कुछ सफेदपोश लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा