Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आदिवासी विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे बघेल

[TODAY छत्तीसगढ़] / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंत्रालय में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को राजधानी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम साइंस कालेज परिसर में आगामी 6 जनवरी को आदिवासी समाज के नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं वार्षिक आम सभा के लिए आमंत्रित किया है । मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक  एन.एस. मंडावी, अध्यक्ष आर.एन. धुव, महासचिव मोहन कोमरे और कोषाध्यक्ष एन.आर. चंद्रवंशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा