Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मजदूर पर गर्म लोहा गिरा, कार्रवाई की मांग

[TODAY छत्तीसगढ़] / राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित जगदीश इस्पात कंपनी में एक मजदूर की पीठ पर गर्म लोहा गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिथलेश वर्मा जगदीश इस्पात में काम के दौरान गर्म लोहा गिरने से बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे के लिए साथ काम करने वाले चंदन महतो को दोषी बताया गया है। उस पर धक्का देने का आरोप लगाया गया है। पिछले दिन करीब 7 बजे मिथलेश रोलिंग मिल मशीन के पास काम कर रहा था।उसी दौरान चंदन महतो ने उसे पैर को ठोकर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। गर्म लोहे का छड़ मशीन से निकल रहा था जो उसके पीठ से गुजर गया। उसे तुरंत सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथलेश करीब चार महीने से जगदीश इस्पात में काम कर रहा था।उसका आरोप है कि कंपनी की ओर से सुरक्षा के लिए हेलमेट, बाडी गार्ड, हेंड ग्लोब व जूता भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उसने चंदन महतो और एनबी सिंग को हादसे के लिए दोषी बताकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा