जानिये आज 16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1556 में फ़िलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
1581 में ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
1761 में अंग्रेज़ों ने पांडेचेरी पर से फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।
1769 को कलकत्ता में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1943 में इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
1947 में विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1920 में पेरिस में ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
1955 में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन।
1969 में सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
1991 में अमेरिका का इराक के ख़िलाफ़ ‘पहला खाड़ी युद्ध’ शुरू।
1992 में ब्रिटेन एवं भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि।
1989 में सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
2000 में चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को सन ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
2003 में दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना।
2009 में क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।