Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Grey francolin सफ़ेद तीतर

              
[TODAY छत्तीसगढ़] /  सफ़ेद तीतर, गोरा तीतर या राम तीतर, (Grey Francolin) (Francolinus pondicerianus) फ़्रैंकोलिन जाति का एक सदस्य है जो कि दक्षिण एशिया के मैदानों और सूखे इलाकों में पाया जाता है। जिन देशों का यह मूल निवासी है और जहाँ इसको प्रचलित किया गया है वह इस प्रकार हैं:-
मूल निवासी — ईरान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और श्रीलंका
प्रचलित किया गया — बहरीन, मौरिशस, ओमान, क़तर, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई) और ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र .
यह एक छोटे आकार का पक्षी है। नर मादा से थोड़ा बड़ा होता है और 29 से 34 से. मी. लंबा होता है जबकि मादा २६ से ३० से. मी. लंबी होती है। नर और मादा का वज़न क्रमश: 260 से 340 ग्राम और 200 से 310 ग्राम होता है। नर और मादा तकरीबन एक जैसे दिखते हैं लेकिन नर के टखने में एक उभार होता है और कभी-कभी दो उभार तक भी देखे गये हैं। यह चटकीले रंगों वाला पक्षी है और पूरे शरीर एवं पूँछ तक में सफ़ेद, काली, गाढ़ी भूरी और हल्की भूरी धारियाँ होती हैं। अपने अन्य तीतर बिरादरों की तरह ख़तरा आने पर यह उड़ने से बेहतर भागना पसन्द करता है और काफ़ी तेज़ भाग लेता है। इनपुट - विकिपीडिया 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा