Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उच्च शिक्षा विभाग : रिक्त 1384 पदों भर्ती शीघ्र

[TODAY छत्तीसगढ़] / राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली सियासत के कई चाणक्यों की चिंता बढ़ा सकती है। किसानों से किया वायदा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने रोजगार की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है। भूपेश बघेल ने अब नए साल में बेरोजगारों को रोजगार की सौगात देने उददेश्य से राज्य के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त 1384 पदों को शीघ्र भरने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग को दे दिए हैं। सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के माध्यम से इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की कार्रवाई की जाए।
                                                        सीएम को जब ये पता चला कि विभिन्न महाविद्यालयों में क्रीड़ा अधिकारियों के भी 61 पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने इन पदों को भी लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापकों के साथ ही भरने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के पद लम्बे समय से रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती हो जाने से एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संकायवार सहायक प्राध्यापक उपलब्ध होंगे। इससे जुड़ी ताजा अपडेट पीएससी की वेबसाइट से भी जुटाई जा सकेंगी।  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा