Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उमेश शहीद स्मारक पहुंचे, पिता और बड़े भाई को श्रद्धासुमन अर्पित कर आर्शीवाद लिया

[TODAY छत्तीसगढ़] / खरसिया विधायक और छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पलगड़ा से खरसिया नगर होते हुए देर रात पैतृक ग्राम नंदेली पहुंचें, प्रदेश के युवा मंत्री और गाँव में सबके लाडले उमेश का स्वागत करने पूरा गाँव उमड़ पड़ा। राज्य सरकार में अहम् मंत्रालय की जिम्मेवारियों को निभाने का दायित्व उमेश को मुख्यमंत्री ने सौंपा है। इधर उनके समर्थकों और करीबियों को अपने नेता की काबिलियत पर यकीन भी है।  मंत्री बनने के बाद गुरुवार को जब वे पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो मानो उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह ढोल ताशे बजते रहे, हजारों बैनर-पोस्टर से पट चुकी सड़के मानो अपने नेता के स्वागत को आतुर दिखी। 
 उमेश पटेल रायपुर से रेल मार्ग से सक्ती पहुंचें। सक्ती रेलवे स्टेशन पर मौजूद समर्थकों ने उनका आतिशी स्वागत किया, इसके बाद वे पलगड़ा घाट होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर बरगढ़ पहुंचें।  पूजा-अर्चना के बाद वे खरसिया की ओर बढ़ गए। रास्ते भर गांव-गांव में उमेश का स्वागत किया गया। मंत्री उमेश शहीद स्मारक स्थल बारातोरहीन चौक पहुंचे और पिता स्वर्गीय नंदकुमार पटेल, बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर आर्शीवाद लिया। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा