बताया जा रहा है की गौरेला क्षेत्र में शनिवार रात से हाथियों के दल को देखा जा रहा है। गौरेला के गोरखपुर और उसके आस-पास के जंगल इलाके में हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। विभागीय अमला हाथियों पर नज़र बनाये हुए है, साथ ही जंगल में मौजूद हाथी बस्ती में ना आये इसके लिए भी प्रयासरत है। हालांकि हाथियों ने किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाया है। फिर भी ग्रामीण खौफ में हैं। ग्रामीणों की माने तो उन्हें इस बात का डर है कि रात में हाथी का झुंड गांव के अंदर घुसकर कच्चे घरों को तहस- नहस कर सकता है, जनहानि की आशंका के चलते ग्रामीण अलाव जलाकर रातभर चौकीदारी भी कर रहें है।
LATEST NEWS
हाथी शांत, ग्रामीण परेशान
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
दिसंबर 18, 2018

