Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मंत्री नहीं बनाये जाने से 'साहू' नाराज, समर्थक बोले देख लेंगे लोकसभा में

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का मंत्रिमंडल गठन होते ही कांग्रेस नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आज खासे नाराज दिखाई पड़े । राजिम से विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल पहले ही अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। शुक्ल की नाराजगी की ख़बरें मीडिया में आईं तब तक  अभनपुर विधायक और पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की नाराजगी और उनके समर्थकों के गुस्से की खबरें भी आम हो गईं। बताया जा रहा है की मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने नाराज धनेन्द्र साहू शपथ ग्रहण समारोह को छोड़कर निकल गए। उधर, पहुना में भी कई कांग्रेसी नेताओं के समर्थकों ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को घेरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

खबर तो ये भी है की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को मनाने राज्यसभा सांसद छाया वर्मा उनके बंगले पहुंचीं। धनेंद्र साहू ने छाया वर्मा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी के सहानुभूति की जरूरत नहीं है । धनेंद्र साहू के निवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने अपने नेता धनेन्द्र साहू को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं समर्थकों ने मंत्री नहीं बनाए जाने पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को हराने तक की धमकी दे डाली है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा