Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल

[TODAY छत्तीसगढ़] / राजस्थान में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल सोमवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में होगा। राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की राहुल गांधी के साथ देर रात तक चली मैराथन बैठकों के बाद राजस्थान के करीब 24 नामों लगभग सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता मंत्रिमंडल से बाहर रखे जा सकते हैं। युवा और अनुभवी के गठजोड़ को देखते हुए आधे ऐसे नाम शामिल किए जा रहे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। ऐसे बड़े नेताओं के नाम मंत्रिमंडल से साफ हो सकते हैं, जो धड़ेबंदी के बीच दोनों नेताओं के यहां हाजिरी लगा रहे थे।


भरतपुर से कांग्रेस के सहयोगी दल से जीते सुभाष गर्ग भी मंत्रिमंडल में शामिल लिए जा सकते हैं। सीपी जोशी और बीडी कल्ला भी दौड़ में आगे चल रहे हैं। विश्वेन्द्र सिंह की भी इस बार लॉटरी लग सकती है। महिलाओं में शकुंतला रावत, ममता भूपेश और जाहिदा दौड़ में सबसे आगे हैं। अलवर से जितेंद्र सिंह के नजदीकी माने जाने वाले टीकाराम जूली भी कतार में हैं। शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, प्रतापसिंह खाचरियावास, भंवरसिंह भाटी, हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया, बृजेन्द्र सिंह ओला, गोविन्द सिंह डोटासरा, सुखराम विश्नोई, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, भजनलाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना और रघु शर्मा को मौक़ा मिल सकता है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा