Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मानव सेवा कार्यों में अग्रणी 'लायंस क्लब'

[TODAY छत्तीसगढ़] /  लायंस क्लब बिलासपुर ने सामाजिक सरोकार की दिशा में रविवार को एक और सराहनीय कदम उठाया। लायंस क्लब बिलासपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किया गया साथ ही मरीजों की दवाओं को रखने के लिए स्व. कुलदीप कौर गंभीर की स्मृति में एक फ्रीज जिला अस्पताल में प्रदान किया गया। इसके अलावा क्लब के सदस्यों ने 18 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन भी करवाया।  लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरेन्द्र कुमार जैन ने लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा किये जा रहे मानवसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामाजिक गतिविधियों से जुडी क्लब की अन्य जानकारिया भी दीं। दरअसल लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने रविवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उक्त गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरेन्द्र कुमार जैन, लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राकेश पाण्डेय, हरभजन गंभीर, प्रीतम सिंह गंभीर, अशोक अग्रवाल, विमल केडिया, नरेश लिखमानिया, डाॅ.अरूण शुक्ला, राकेश सखुजा, दिलीप भंडारी, उमेश मुरारका, असीतपाल जुनेजा, दर्शनलाल छाबड़ा, गुरदीप अजमानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा