Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रुचिर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त

                               
[TODAY छत्तीसगढ़] / सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद चारो तरफ फेरबदल और नियुक्तियों का दौर जारी है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री के चार सलाहकारों की गुरुवार शाम को नियुक्ति की गयी है। इनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद वर्मा को भूपेश बघेल का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदीप शर्मा को योजना नीति एवं कृषि सलाहकार नियुक्त किया गया है जबकि राजेश तिवारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संसदीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा