Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मैं सोया नहीं जाग रहा हूँ - शिवराज

[TODAY छत्तीसगढ़] / मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए किसानों की कर्ज माफ़ी के आदेश पर आज एक ट्वीट किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री पर ट्वीट कर आरोप लगाया है की उन्होंने अपने आदेश में समयसीमा और आधी-अधूरी कर्ज माफ़ी की बात कही है। शिवराज सिंह ने कहा मुख्यमंत्री का आदेश मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ अन्याय है।  कांग्रेस ऐसे छलावे से बचे, उन्हें जान लेना चाहिए की मैं सोया नहीं जाग रहा हूँ। गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान ने  माध्यम से पार्टी कार्यक्रमों में शामिल रहने की व्यस्तता के बीच ट्रेन से बिना जाने तक की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने तीन घंटे के भीतर तीन ट्वीट किये जिसमें एक ट्वीट प्रदेश की नई सरकार पर पैनी नज़र होने की बात कहती रही।  

    31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगा कर, छन्नी लगा कर आधी-अधूरी क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ घोर अन्याय है। कांग्रेस को ऐसे छलावे से दूर रहना चाहिए।लेकिन, ये वो ठीक से जान ले कि मैं सोया नहीं हूँ, मै जाग रहा हूँ और मेरी पैनी नज़रें उन पर ही हैं।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा