Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की मौत

[TODAY छत्तीसगढ़] / मशहूर यूट्यूबर और MTV Ace of Space के प्रतिभागी दानिश जेहन की आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दानिश आज सुबह एक शादी से लौट रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमे दानिश की मौत हो गई. यह दुर्घटना मुंबई के वाशी में हुई है। बता दें कि दानिश की उम्र 21 साल थी. दानिश मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे. दानिश अपने यूट्यूब वीडियोज और ब्लॉग्स की वजह से देश और दुनिया में फेमस थे.
यह दुर्घटना मुंबई के वाशी में हुई
यूट्यूब के अलावा दानिश इन्स्टाग्राम पर भी फेमस थे दानिश के हर एक पोस्ट पर 90k से ज्यादा लाइक्स रहते थे. दानिश की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके फैंस को बड़ा दुःख पहुंचा है. दानिश को लोग ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर दानिश के करीब नौ लाख फॉलोवर्स थे, सभी को उनके इस तरह से चले जाने पर दुःख हो रहा है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा