Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, साहू को गृह तो अकबर को वन मंत्रालय - टीएस को स्वास्थ, पंचायत की जिम्मेवारी

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह वाले सभी विभाग है, वहीं ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के नए गृहमंत्री होंगे। पीडब्ल्यूडी और पर्यटन का जिम्मा भी साहू को ही दिया गया है। वहीं टीएस सिंहदेव को भी अहम जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि उन्हें वित्त मंत्री बनाये जाने की खबरें थी। विभाग बंटवारे के बाद टीएस सिंहदेव के पास  स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्यकर जैसे विभाग की जिम्मेदारी होगी । पूर्वानुमान के मुताबिक़ ही रविंद्र चौबे को विभाग दिए गए हैं। रविंद्र चौबे को संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग सौंपा गया है। मंत्रीमंडल के बाकी सदस्यों के नाम और विभाग की सूचि नीचे दी गई है, देखें - 




© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा