Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सड़क हादसा : दो छात्राओं की मौत

[TODAY छत्तीसगढ़ ] / कोरबा जिले के पाली थाना के केराझरिया गांव में सड़क हादसे ने दो महाविद्यालयीन छात्राओं को मौत के मुंह में धकेल दिया। एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार-युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। हादसा बुधवार करीब 1.30 बजे हुआ । बताया जा रहा है,  आज जब तीन छात्राएं एक ही स्कूटी में सवार होकर पाली कालेज के लिए रवाना हुई तभी केराझरिया पंचायत भवन के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक (सीजी 12 एपी 3267) सवार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
 हादसे में रागिनी साहू (21) जो की गंभीर तौर पर घायल हुई है वह नेवसा गाँव की रहने वाली है। वहीं मृत छात्राओं में संध्या कुर्रे (21) पाली के ही टॉवर मोहल्ला की रहने वाली थी जबकि  छात्रा परमेश्वरी (20) पाली थाना के पोंड़ी गाँव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है की छात्राओं के स्कूटी की रफ्तार बेहद तेज थी। इस दौरान वह एक सायकिल सवार से टकराते हुए बच गई लेकिन सामने से आ रहे बाइक सवार को देख उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों दुपहिया के बीच भिड़ंत हो गयी। वही हादसे में घायल मोटरसाइकिल चालाक चंद्रशेखर बिजवार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा