Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निःशर्त रिहा करें 

                                             
       [TODAY छत्तीसगढ़ ] / बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस को फ़टकार लगाई है। दरअसल हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर नाराज़गी जाहिर की। इधर देश के जिन पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को बिना सबूत गिरफ्तार किया गया है उनमे से एक सुधा भारद्वाज भी शामिल हैं। ऐसा माना जाता है की वे आदिवासी, गरीब और कमजोरों के लिए सालों से कानूनी लड़ाईयां लड़ रहीं हैं। गरीब, पिछड़े, शोषित आदिवासियों के हक़ की वकालत करने वाली सुधा भारद्वाज के साथ-साथ अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना रखा गया। आपको बता दें की बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस को फ़टकार लगाई है. दरअसल हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर नाराज़गी जाहिर की. बीबीसी के मुताबिक पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से भीमा कोरेगांव और यलगार परिषद मामले के संदर्भ में पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया था.शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (क़ानून और व्यवस्था ) परमबीर सिंह ने पुणे पुलिस के अपने कुछ अन्य अफ़सरों के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की थी. इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज़ पेश किए थे और अभियुक्तों के ख़िलाफ़ पुख्ता सबूत होने का दावा किया था.सामाजिक कार्यकर्ता सतीश गायकवाड़ ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौपंने की मांग रखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी.
उनके वकील नितिन सतपुते ने बीबीसी से सोमवार को कोर्ट में हई कार्यवाही के बारे में बताया, ''जब कोर्ट हमारी अपील पर सुनवाई कर रहा था तब हमने पुलिस के ज़रिए की गई प्रेस कॉन्फ़्रेंस का मुद्दा उठाया. इसके बाद जजों ने पुलिस से पूछा कि जब यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है तो वे इसे लेकर मीडिया में कैसे जा सकते हैं.''
इस अपील की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में जज एस एस शिंधे और मृदुला भटकर कर रहे थे.इस अपील पर अब अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी.
                           इधर रायपुर मे प्रमुख सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का साफ़ मानना है की ऐसी सारी गिरफ्तारियों के विरोध मे वे आगे भी शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाते रहेंगे। धरने पर बैठे विभिन्न संगठन के प्रमुखों और पदाधिकारियों की सरकार से मांग है की गिरफ्तार किये गए सभी पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निःशर्त रिहा किया जाये।  धरना-प्रदर्शन मे भाग लेने वालों में डाॅ परिवेश मिश्रा, गौतम बंदोपाध्याय, आलोक शुक्ला, सोनी सोरी, आनंद मिश्र, राजेंद्र सयाल, नन्द कश्यप, संकेत ठाकुर, नीलाभ दुबे, स्मिति दुबे, लाखन सिंह, अनिल अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या मे आम नागरिकों ने भाग लिया।
                                      -------------------------------------------------
तस्वीरें झूठ नहीं बोलती 
    [TODAY छत्तीसगढ़ ] /  सोशल मिडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर को शब्दों की जरूरत नहीं 
                                               [तस्वीर / स्वरुप कुमार की वाल से] 
                                         ---------------------------------------------------

                     मटकी फोड़, अद्भुत तस्वीरें जशपुर से 








    
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / आकाश सोनी / श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा जशपुर जिले में भव्य रूप से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें जिले भर के प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बाजारडाड बीजेपी कार्यालय के सामने में किया गया है। मटका फोड़ प्रतियोगिता में डी सी क्लब दोड़का चौरा विजेता रहा मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव
जिसे 11000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में 4000 से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सौ फीसदी मतदान नैतिक मतदान करने का दिलाया गया संकल्प।
                                            ---------------------------------------------




[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में आज सुबह से ही जन्माष्टमी की खुशिया देखने को मिली।  एक तरफ लोग आपस में श्री कृष्ण के जनमोत्स्व की बधाइयां दे रहे थे वहीँ दूसरी तरफ जगह-जगह मटकी फोड़ने वाले तैयारियों में जुटे रहे। इस दौरान उद्यान में हास्य हर्बल योग ग्रुप के द्वारा एक गरिमामय आजोजन रखा गया जिसमें छोटे-बड़े सभी ने भगवान् श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान किया। जन्माष्टमी के मौके पर इस ग्रुप ने छोटे बच्चों के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी जिसमें कोई कान्हा तो कोई राधा बनकर ठुमका।    

                                               -----------------------------------------------


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा