Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं मिले तो चापड़ निकाल लिया; आरोपी गिरफ्तार

गाली-गलौज और मारपीट, आरोपी सत्यम यादव गिरफ्तार

बिलासपुर: CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  / शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सदर बाजार के करोना चौक के पास एक व्यक्ति से शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए लोहे के चापड़ से उसके सिर और हाथ पर वार कर दिया।

जूनी लाइन खपरगंज निवासी आदित्य रजक (20) ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी सत्यम यादव (20) ने आदित्य के पिता राजेन्द्र रजक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पास रखे लोहे के चापड़ से राजेन्द्र रजक के सिर और हाथ पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 520/26 दर्ज किया। मामले में BNS की धारा 296, 119(1), 118(1) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक सत्यम यादव ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा