Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर, चकरभाठा में 9 के खिलाफ कार्रवाई

नशाखोरी-अड्डेबाजी पर चकरभाठा पुलिस की सख्ती

CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर: चकरभाठा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अड्डेबाजी व नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों, मारपीट करने वालों, अड्डेबाजी करने वालों और नशाखोरी में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिले थे। इसी के तहत चकरभाठा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

अलग-अलग इलाकों से 9 लोगों पर कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया—

  • जीत वर्मा (28), वार्ड नंबर 1, बोदरी चकरभाठा
  • पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय (24), वार्ड नंबर 11, विकास नगर चकरभाठा
  • समीर दास मानिकपुरी (20), वार्ड नंबर 1, बोदरी चकरभाठा
  • प्रियांशु वर्मा (21), वार्ड नंबर 2, शासकीय स्कूल के पास, बोदरी
  • हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18 वर्ष 7 माह), वार्ड नंबर 2, बोदरी
  • आयुष्मान वर्मा (21), वार्ड नंबर 2, बोदरी
  • रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22), ग्राम सेवांर
  • करन सोनवानी (23), सेंवार
  • शत्रुहन निषाद (34), रामनगर हिर्री माइन्स

शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

पुलिस अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य थाना क्षेत्र में सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है। पुलिस ने कहा कि अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा