Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हाथ में चाकू लेकर सड़क पर फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने चारों को दबोच लिया

रिवर व्यू रोड से अरपा नदी तक दहशत का आरोप

बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़  / शहर में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार धारदार चाकू बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गुंडा-बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। इसी दौरान 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना के अनुसार आरोपी लक्की यादव (27), दीप उर्फ दीपू श्रीवास (28), विक्की यादव (25) और शिवा यादव (24) के रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला के पास और अरपा नदी कच्ची रोड के आसपास चाकू लहराकर दहशत फैलाने की जानकारी मिली थी।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा